फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में युवक-युवती के शव नदी में मिलने से सनसनी, कई दिन से लापता थी मृतक

Sun, 01 Dec 2019 01:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
युवक-युवती के शव नदी में मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया थाना इलाके के सिटिकीहवा गांव के पास मनोरमा नदी में सूरघाट पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी डायल 112 पर दी गई। हर्रैया और कप्तानगंज थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। दोनों के शव को नदी से निकाला गया। हर्रैया थाने में एक युवती के लापता होने की गुमशुदगी 25 नवंबर को दर्ज है।

भीड़ जुटते ही युवक की पहचान राजाखान (24) निवासी मानपुर थाना कप्तानगंज और युवती सोनल वर्मा (20) निवासी बिहरा रेहरवा थाना हर्रैया के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था जिसकी सफलता न मिलने पर ऐसा कदम उठाया होगा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें