फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी लदी ट्रक की चपेट में आया छात्र, गुस्साए लोगों ने तोड़-फोड़ कर लगाया जाम

Fri, 11 Oct 2019 10:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजगंज के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मिठौरा ब्लॉक गेट के पास गिट्टी लदी ट्रक की चपेट में आने से छात्र दीनानाथ (10) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए जाम लगा दिया। साथ ही वीडियो बना रहे लोगों को दौड़ा कर पीटा। विवाद बढ़ने की सूचना पर सीओ निचलौल के साथ पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए हैं। उन्होंने लोगों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया।

जानकारी के मुताबिक, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम बंसवार का रहने वाला छात्र दीनानाथ शुक्रवार की सुबह साइकिल से मिठौरा स्थित पंचायत जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने जा रहा था, निचलौल रोड की मोड़ पर मिठौरा ब्लॉक गेट के पास गिट्टी लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया। 
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को क्षत्रिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने स्थिति बिगड़ती देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक निचलौल रणविजय सिंह आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे रहे। 

बात नहीं बनने पर हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया गया। वहीं घटना के बाद एक तरफ जहां लोगों का आक्रोश बढ़ रहा था वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग वीडियो बनाने में जुटे रहे। भीड़ की नजर वहां पहुंची तो उन्होंने वीडियो बनाने वालों को दौड़ा कर पीटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें