फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में करंट की चपेट में आने से दंपती झुलसे, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

Fri, 11 Oct 2019 10:41 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज जिले के निचलौल थाना इलाके के गांव गिरहिया के टोला परागपुर में शुक्रवार की सुबह दीवार में उतरे करंट की चपेट में आकर दंपती झुलस गए। दंपती को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने पति लालबहादुर को मृतक घोषित कर दिया। जबकि पत्नी सुशीला देवी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज करना शुरू कर दिया। पत्नी की भी हालत नाजुक बनी है। 

ग्रामीणों ने बताया कि लालबहादुर (45) की दो लड़कियां सीमा और रीमा बीते चार दिन पहले दशहरे के मेले पर अपने ससुराल से मायके आई हुई थी। घर में सोने की जगह न होने के कारण पति लालबहादुर गुरुवार की देर शाम को खाना खाने के बाद अपने पत्नी सुशीला देवी (42) के साथ छत पर सोने चले गए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

जब शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे नींद खुली, तो दोनों एक साथ छत से सीढ़ी के रास्ते नीचे उतर रहे थे। इसी बीच खुला तार दीवार में स्पर्श होने से करंट की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी निचलौल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही लालबहादुर ने दम तोड़ दिया था। 

वहीं मौत की सूचना पर मृतक के बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मृतक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें