फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले के लिए ट्रायल आज से, दो दिन किया जाएगा खिलाड़ियों का चयन

Thu, 17 Jan 2019 02:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
sports trial - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सूबे के तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों की कक्षा छह में दाखिले के लिए गोरखपुर मंडल का ट्रायल गुरुवार से शुरू होगा। दो दिनों में सात खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉलेज और रीजनल स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य एके पांडेय ने बताया कि गुरुवार को हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिंटन (बालक/ बालिका), क्रिकेट (बालक वर्ग) और जूडो (केवल बालिका वर्ग) के लिए ट्रायल होंगे। वहीं, 18 जनवरी को एथलेटिक्स, फुटबॉल (बालक), जिमनास्टिक, कुश्ती (बालक/ बालिका), कबड्डी (बालक) और तैराकी (बालक वर्ग) का ट्रायल होगा।

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज सैफई में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 12 दिसंबर से प्रवेश फार्म मिल रहे थे। प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू हो गईं हैं जो 28 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह आठ बजे है। 
विज्ञापन


नौ से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए उम्र प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की उम्र एक अप्रैल 2019 को नौ से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी प्रवेश आवेदन फार्म पूर्ण रूप से भरकर अपने आधार की स्वप्रमाणित
छायाप्रति संलग्न कर प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी केवल अपने मंडल से ही प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। यदि अभ्यर्थी के आधार कार्ड पर उत्तर प्रदेश से बाहर का पता है और वह प्रदेश का ही निवासी है तो उसे सामान्य निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

कहां मिलेगा किस खेल में प्रवेश वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में बालक एवं बालिका वर्ग में कुश्ती, जिमनास्टिक, वॉलीबाल, हॉकी बालिका वर्ग, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में
एथलेटिक्स, वॉलीबाल, फुटबाल व हॉकी, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, तैराकी (केवल बालक) बैडमिंटन (बालक व बालिका) जूडो (केवल बालिका) के लिए कक्षा छह में प्रवेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें