फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के घुनघुनकोठा के पास सोमवार की रात करीब दस बजे दिव्यांग पर हमला करके मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को हॉक दस्ते के सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद लूट के दस मोबाइल फोन को बेनीगंज स्थित रहमत मोबाइल शॉप से बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से मोबाइल शॉप का मालिक भी है, जो लूट के मोबाइल फोन का सॉफ्टवेयर बदलवाकर उसे आसानी से बेच दिया करता था।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान दुकान मालिक बेनीगंज निवासी अरशद अंसारी, सूर्य विहार चौराहा निवासी कुंदन चौधरी, रिंकू चौधरी और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिवारीपुर क्षेत्र के घुनघुनकोठा निवासी श्याम नारायण यादव दिव्यांग हैं। वह सोमवार की रात तकरीबन 10 बजे चौराहे की तरफ से आ रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में बाइक सवार तीन युवक उनको पीटकर मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। श्याम नारायण के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर मौजूद हॉक दस्ते के सिपाहियों ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया और थाने पर भी सूचना दी। फिर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने लूट का मोबाइल फोन अरशद की मदद से बेचे जाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने अरशद को गिरफ्तार कर उसके पास से नौ अन्य मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस की पूछताछ में अरशद ने बताया कि लूट के मोबाइल फोन को बलदेव प्लाजा में ले जाकर सॉफ्टवेयर बदलवा देता था। इसके लिए कुछ रकम ही खर्च करनी होती है। पुलिस उस दुकानदार को भी तलाश रही है, जो इस काम में लिप्त है। ड्यूटी पर मुस्तैदी के दौरान बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ने वाले हॉक दस्ते के सिपाहियों को सम्मानित किया जाएगा। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने वाले पुलिस वालों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र का भी मोबाइल फोन लूटे थे
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि घुनघुनकोठा से पहले कोतवाली क्षेत्र के गंगेज होटल के पास रात तकरीबन नौ बजे गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्र आयुषकांत उपाध्याय से भी बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया था। महराजगंज जिले के घुघुली क्षेत्र के चौमुखा निवासी आयुष तरंग क्रॉसिंग के पास किराए का कमरा लेकर रहते हैं। बदमाशों ने पूछताछ में एक सप्ताह पहले खोराबार क्षेत्र से दो मोबाइल फोन लूटने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें