फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेसर से पैडलेगंज तक बनेगा सिक्स लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेसर से पैडलेगंज तक बनेगा सिक्स-लेन
विज्ञापन

गोरखपुर। कालेसर से पैडलेगंज तक 14.7 किलोमीटर लंबे मार्ग को सिक्स-लेन में तब्दील किया जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। सिक्स-लेन की अनुमानित लागत 205 करोड़ है। इसके लिए लोेक निर्माण विभाग से जमीन का लेखा-जोखा मांगा गया है। इसके अलावा निजी जमीन भी अधिग्रहित की जाएगी। इसका मुआवजा भी दिया जाएगा। जमीन अधिग्रहण की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को दी गई है।
गोरखपुर शहर का प्रवेश द्वार पहले नौसड़ चौराहा हुआ करता था, पर अब शहर की सूरत बदलने के साथ नौसड़ की जगह प्रवेश द्वार कालेसर हो गया है। वहीं से कालेसर-जंगल कौड़िया फोरेलन का निर्माण भी हो रहा है। एनएचएआई की तरफ से कालेसर में एक जंक्शन बनवाया जा रहा है, जो वहां पर चाराें तरफ की सड़कों को कनेक्ट करेगा। कालेसर से शहर में आने के लिए वाहनों का भारी दबाव हर समय रहता है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। कभी-कभी स्थिति इतनी बदतर हो जाती है कि वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए कालेसर से पैडलेगंज तक सड़क को सिक्स-लेन करने का निर्णय लिया गया है। सड़क को सिक्स-लेन बनाने पर बिजली निगम, जलकल, वन विभाग, नगर निगम के अलावा अन्य कई विभागों के कार्य प्रभावित होंगे। इस नाते लोक निर्माण विभाग ने इन सभी विभागों से इस्टीमेट मांगा है। वहीं, राजस्व विभाग से पीडब्ल्यूडी की जमीन का रिकार्ड मांगा गया है। सिक्स-लेन के निर्माण में सड़क करीब 40 मीटर चौड़ी होगी। इस नाते ज्यादा जमीन की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें