फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी योगेश के हत्यारोपी विवेक पर लगी रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी योगेश के हत्यारोपी विवेक पर लगी रासुका
विज्ञापन

एसपी की संस्तुति पर डीएम ने जारी किया आदेश
रंगदारी न देने पर 16 मार्च को दुकान में घुसकर मारी गयी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार के मठिया माफी चौराहे पर दुकान में घुसकर व्यापारी योगेश जायसवाल की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश विवेक सिंह पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी की संस्तुति पर रविवार के देर रात डीएम ने यह आदेश जारी किया। विवेक फिलहाल जेल में है।
विज्ञापन

पथरहट गांव निवासी दिवंगत योगेश जायसवाल मठिया माफी चौराहे पर बेकरी की थोक दुकान चलाते थे। उनसे इलाके के बदमाश ने 50 हज़ार की रंगदारी मांगी थी। मना करने और पुलिस से शिकायत करने से नाराज विवेक ने 16 मार्च की शाम दुकान में घुसकर योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। घटना के बाद व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विवेक और उसके एक साथी पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। विवेक कोर्ट में समर्पण कर जेल चला गया था। अपराध की जघन्यता को देखते हुए एसपी ने विवेक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) के तहत कार्रवाई की संस्तुति की थी। रविवार की देर रात डीएम अमित किशोर ने विवेक को रासुका में निरुद्ध करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें