फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Sat, 25 Feb 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शिवरात्रि पर चढ़ चढ़ाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ भोर से ही उमड़ पड़ी थी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
गोरखपुर। महाशिवरात्रि पर शहर के मंदिरों और शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ी। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही।
विज्ञापन


शहर के गोरखनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर, महादेव झारखंडी, सम्मय माता मंदिर, बगहा बाबा मंदिर, शिव मंदिर छोटे काजीपुर, शिव मंदिर धर्मशाला, सती माता मंदिर, शिव मंदिर सूरज कुंड धाम, शिव मंदिर जटाशंकर, गोपाल मंदिर मोहद्दीपुर, मुंजेश्वर नाथ मंदिर, शिव मंदिर भरवलिया, हनुमान मंदिर बेतियाहाता स्थित शिव मंदिर, शिव मंदिर शिवपुरी और शिव मंदिर बड़े काजीपुर आदि मंदिरों और शिवालयों के कपाट शुक्रवार की तड़के ही खुल गए। इसके बाद पहले से कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, गन्ना, भांग, अक्षत आदि के साथ जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं के उत्साह और उमंग के चलते पूरे दिन मंदिरों के घंटे और नगाड़े बजते रहे। मंदिर में श्रद्धालुओं का अधिक जमावड़ा न हो। इसके लिए बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी। इस दौरान मंदिर परिसर में लगे मेले का श्रद्धालुओं और बच्चों ने लुत्फ उठाया। यहां बच्चों ने खिलौने, गुब्बारे आदि खरीदे। बच्चों ने मिक्की माउस और झूले का भी आनंद लिया। वहीं, बच्चों के माता-पिता ने चाट-पकौड़ों का स्वाद लिया। पर्व के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे। इसके लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई थी।  शिव-पार्वती का विवाह कराया गया गोरखपुर। श्री श्री सिद्ध पीठ शीतला माता मंदिर से शिव बारात निकाली गई, जो मदरसा चौक, साहबगंज, चौरसिया गोला, बक्शीपुर चौक, रेती चौक से घंटाघर होते हुए मंदिर पहुंची। इस दौरान महिषासुर से युद्ध, साईं बाबा के संग भक्त, भूत-पिशाच, नरकंकाल आदि की झांकी शामिल की गई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने बारातियों का स्वागत खीर-पूड़ी और पानी के स्टाल के साथ किया। इसके बाद बारात के मंदिर के पास पहुंचने पर विधि-विधान से शिव-पार्वती का विवाह कराया गया। भंडारे का आयोजन किया गोरखपुर। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अघोरपीठ ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि पर पीठ परिसर में पूजन-अर्चन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अवधूत छबीलेराम ने मिट्टी से शिवलिंग बनाकर पूजन अर्चन किया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ रूप कुमार बनर्जी ने जलाभिषेक व रुद्रभिषेक करने बाद नेपाल, बिहार के अलावा गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं को महाप्रसाद ग्रहण कराया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों और भक्तों ने भजन संध्या में भगवान शिव का गुणगान किया। 
विज्ञापन
भजन संध्या का आयोजन हुआ गोरखपुर। श्रीराम जानकी मंदिर समिति की ओर से सुमेर सागर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के शिवालय पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक दुर्गेंद्र मणि भट्ट और पार्टी की ओर से गाइये गणपति जगवंदन, शंकर सुवन भवानी के नन्दन..., एक गिलहरी बार-बार, किसने सजाया तुमको हो भैया..., बम भोले बम, शंकर जी आए हैं, मान ले गौरा मेरी कदर आदि भजनों की प्रस्तुति दी। झारखंडी में प्रसाद का हुआ वितरण गोरखपुर। महादेव झारखंडी शिवालय स्थित प्रांगण में स्टाल लगा करके दूध, पुष्प, प्रसाद आदि का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। इस दौरान दीपाली सन रोज सेवा संस्थान ने विशेष सहयोग दिया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक किया। वहीं, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पुरानी चुंगी पर स्वर्णकार वैवाहिक मंच की ओर से निशुल्क दूध, फूल, फल, अगरबत्ती आदि का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें