फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष को कार सवारों ने पीटा, भीड़ को देख जान बचाकर भागे

Thu, 12 Dec 2019 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, पीपीगंज (गोरखपुर)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पीपीगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल और उनके साथी सुजीत कुमार की बाइक को कार सवारों ने ठोकर मार दी। विरोध करने पर कार सवारों ने अध्यक्ष की पिटाई शुरू कर दी। कस्बे में घटना होती देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और कार सवारों की पिटाई शुरू कर दी। भीड़ से बचकर आरोपी कार छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल अपने साथी सुजीत कुमार के साथ बड़या रोड पर एक परिचित के घर आयोजित समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। अभी वह कस्बा में एसबीआई के सामने पहुंचे थे कि पीछे से कार सवारों ने बाइक में ठोकर मार दी। आगे जाम लगा होने की वजह से कार सवार रुक गए।

बाइक पर बैठे गंगा प्रसाद समझाने की नीयत से कार पर हाथ से मारकर उन्हें बुलाने लगे। इसी बात पर नाराज होकर कार सवार नीचे उतरे और उनके साथ मारपीट करने लगे। चेयरमैन पर हमला होते देख लोग आक्रोशित हो गए और फिर उन्होंने कार सवारों की पिटाई शुरू कर दी। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष पीपीगंज गंगा प्रसाद जायसवाल का कहना है कि वह एक सहयोगी के साथ जा रहे थे। इस दौरान कार सवार ने बाइक में ठोकर मार दी। कार सवारों को समझाने के लिए उन्हें बुलाना चाहा तो वे मारपीट करने लगे। पुलिस को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें