गोरखपुर के शहरी इलाके में छेड़खानी की घटनाएं नहीं हो इसके लिए 53 जगहों को चिह्नित कर नियमित रूप से एंटी रोमियो को गश्त करने का फैसला लिया गया है। वहीं, छात्राओं व महिलाओं से फीडबैक लेनेे के लिए चार सार्वजनिक स्थानों पर पिंक बॉक्स लगाए गए हैं। बुधवार को एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने एंटी रोमियो सेल के साथ बैठक कर यह निर्देश दिए हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि अभी शहर में 4295 बाइट और 50 को रेड कार्ड जारी किया जा चुका है। जिसे भी यह कार्ड जारी होता है उनके परिवारों को बुलाकर इसकी जानकारी दी जाती है और फिर काउंसिलिंग भी कराया जाता है। एसपी सिटी ने बताया कि शोहदों के खिलाफ नियमित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जो जारी रहेगी। इसे लेकर पुलिस वालों को भी स्पष्ट आदेश दिया गया है, यदि पुलिस लापरवाही बरतेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।