फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद 34 पत्थरबाजों के घर भेजा नोटिस, दो दिन में बयान दर्ज कराने को कहा

Wed, 25 Dec 2019 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के दौरान पत्थरबाजी के नामजद 34 आरोपितों के घर मंगलवार को नोटिस भेजी गई है। पुलिस सभी आरोपितों के घर पहुंची और परिजनों को नोटिस थमाकर लौट आई। जो आरोपित घर छोड़कर फरार हैं, उनके दरवाजे पर नोटिस चस्पा की गई है।
विज्ञापन


उपद्रव फैलाने में नगर निगम के पूर्व उपसभापति तुर्कमानपुर निवासी भोनू मुस्तफा का बेटा दानिश, नखास निवासी तबरेज सिमनानी, गोरखनाथ के हुमायूंपुर निवासी नौशाद के नाम प्रमुख हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस मुकदमे में 36 नामजद और 1000 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। बाद में तीन और को नामजद किया गया। इस लिहाज से नामजद आरोपितों की संख्या 39 हुई। इसमें से 5 को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

34 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक कोतवाल जयदीप वर्मा ने जिन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, उसमें से फरार आरोपितों के घर नोटिस भेजी गई है। दो दिन (बुधवार, बृहस्पतिवार) में थाने आकर सबको अपना बयान दर्ज कराना या फिर अपना पक्ष रखना है। पुलिस का कहना है कि ऐसा पारदर्शी तरीके से विवेचना के लिए किया जा रहा है। आरोपित गुरुवार तक थाने पर नहीं आए तो उनके खिलाफ 82 और 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इन सबसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, हिंसा से प्रभावित शाहमाहरूफ बाजार, मदीना मस्जिद चौराहा और नखास चौक में मंगलवार को शांति रही। दुकानें खुली रहीं। इलाके में चहल-पहल भी दिखी। इस मामले में पांच पत्थरबाज खूनीपुर निवासी सलाउद्दीन, तुर्कमानपुर निवासी जाहिद अली, मोहम्मद शादाब, हमजा मुस्तकीम और अयूब खान सहित 28 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने राजघाट व कोतवाली थाने में करीब 1200 अज्ञात के खिलाफ कुल तीन मुकदमे दर्ज कराए हैं।

पुलिस, प्रशासनिक अफसरों की गश्त जारी
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सोमवार को नखास, घंटाघर, शाहमाहरूफ, मदीना चौक, रेती चौक सहित तमाम चौराहों पर पुलिस की टीम मौजूद रही। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार, एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ व सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने पैदल गश्त किया। इस दौरान अफसरों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

ये हैं नामजद आरोपित
रेहान, तबरेज सिमनानी, नौशाद, तनीवर, जिशान, मोहम्मद सोहेब, हसन, ताहिर, समीर सिद्दीकी, इमाम, ताहा, मोहम्मद अहद, परवेज आलम मुतवल्ली असकरगंज मदीना मस्जिद, आकिब, सहजादे, सैफ, शहनवाज, हासिम, बाबू, जानू, नौशाद निवासी छोटे काजीपुर, नदीम, नौशाद कुरैशी, अयाज हुसैन, जाहिन, जिया उल्लाह, तौफिक, दानिश पुत्र भोनू मुस्तफा, इमरान, सोनू, जाकिर, मोहम्मद शादाब, हमजा और अयूब खान।

वर्जन
कार्रवाई में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुलिस ने पत्थरबाजी मामले में फरार नामजद आरोपितों के घर नोटिस भेजा है। उन्हें दो दिन के भीतर थाने आकर अपना बयान दर्ज कराना है। फिलहाल, माहौल शांतपूर्ण है। पुलिस लगातार गश्त करने के साथ ही गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हर स्थित पर पुलिस की पैनी निगाह है।
डॉ कौस्तुभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें