फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रिश्वत ले रहा दरोगा गिरफ्तार, मुकदमे में नाम हटाने के लिए ले रहा था रुपये

Fri, 28 Jun 2019 01:41 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर (गोरखपुर)
विज्ञापन
रिश्वत लेते पुलिस वाले गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को खलीलाबाद कोतवाली में तैनात एक दरोगा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। महुली थाने में पूछताछ के बाद उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के प्रभारी रामधारी मिश्र ने बताया कि यह कार्रवाई गोरखपुर के बांसगांव के ग्राम सरवसी निवासी शत्रुघ्न सिंह की शिकायत पर हुई। टीम के अनुसार खलीलाबाद कोतवाली में तैनात एसआई श्रीकांत चौबे ने एक हादसे में हुई महिला की मौत मामले में नाम निकालने के एवज में 50 हजार रुपये मांगे थे।

बातचीत के बाद 30 हजार में सौदा तय हुआ। प्रथम किस्त के रूप में 20 हजार और फाइनल रिपोर्ट लगाने पर 10 हजार रुपये देने की बात हुई। इसी क्रम में डीएम से आदेश लेकर दो सरकारी गवाहों के साथ खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास स्थित ओबरब्रिज के नीचे घेराबंदी की गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता की सूचना पर दरोगा श्रीकांत चौबे पहुंचे। वहां शत्रुघ्न सिंह ने उसे केमिकल लगे दो-दो हजार के 10 नोट दिए। इसी दौरान टीम ने दरोगा को पकड़ लिया। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि एसआई को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें