फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे के 50 मीटर के दायरे में खड़े नहीं होंगे वाहन

Mon, 01 Aug 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में सोमवारी जाम को लेकर एसएसपी ने बैठक की। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानेदार और चौकी प्रभारियों ने शहर में सोमवार को लगने वाले जाम को रोकने का एसएसपी ने प्लान बनाया। दोपहर में पुलिस लाइंस में मीटिंग कर जाम वाले प्वाइंट की जानकारी देने के साथ ही समय से पहुंचकर यातायात सामान्य रखने का निर्देश दिया गया। चिन्हित प्वाइंट वाले चौराहा के 50 मीटर के दायरे में कोई वाहन, ठेला नहीं रहेगा। सीओ के साथ ही एसपी (सिटी), एसपी (ट्रैफिक) निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में सोमवार की दोपहर चौकी प्रभारियों के साथ हुई मीटिंग में एसएसपी रामलाल वर्मा ने जाम से निपटने का प्लान बताया। दोपहर में सिविल लाइंस के साथ ही शाहपुर, गोरखनाथ क्षेत्र में स्कूल की छुट्टी के दौरान चौकी प्रभारी को पहुंचने का निर्देश दिया। जाम के निर्धारित स्थान पर सिपाही और होमगार्ड लगाकर 50 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन खड़ा न होने देने का निर्देश दिया। अवहेलना करने वाले लोगों की गाड़ी का चालान करने के साथ ही जुर्माना वसूलने को कहा। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, एसपी (ट्रैफिक) श्रीप्रकाश द्विवेदी से सिविल लाइंस में लगने वाले जाम से निपटने के लिए स्कूलों की छुट्टी में 15 - 15 मिनट के अंतराल रखने की बात पर बनी सहमति का पालन स्कूल प्रबंधन से कराने को कहा। उन्होंने चौकी प्रभारी जाम के निर्धारित प्वाइंट पर स्कूल की छुट्टी होने से 30 मिनट पहले पहुंचकर ट्रैफिक की व्यवस्था संभाल लेंगे। ज्यादा समस्या वाले स्थान पर थानेदार खुद मौजूद रहेंगे। जाम लगने की स्थिति में जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है। 

आईजी ने कार्रवाई की दी है चेतावनी
सोमवार को शहर में जाम लगने पर आईजी ने थानेदार के साथ ही चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। शहर के मोहद्दीपुर, यूनिवर्सिटी, गोलघर, अंबेडकर चौराहा, बेतियाहाता, धर्मशाला, असुरन, बैंक रोड, विजय चौक, रेलवे बस स्टेशन रोड, हरिओमनगर, गणेश तिराहा , घोष कंपनी, रेती रोड, नखास में यातायात व्यवस्था ठीक न होने के कारण भीषण जाम लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें