फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के लिए बसों का रूट फिर बदला 

Sun, 31 Jul 2016 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
रोडवेज प्रशासन ने लखनऊ जाने वाली बसों को रूट फिर बदल दिया है। इस बार इसे उतरौला में सड़क खराब होने के चलते बदला गया है। अब लखनऊ, कानपुर और दिल्ली जाने वाली बसें आजमगढ़, अकबरपुर, फैजाबाद होकर जाएंगी। बसों के बार-बार रूट बदलने से फैजाबाद, बाराबंकी जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


अयोध्या में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार रात 12 बजे से बस्ती से अयोध्या के बीच भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इसे देखते हुए रोडवेज बसों का रूट बदल दिया गया था। उस वक्त गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली बसों को बस्ती, बड़गहन, मनौरी, डुमरियागंज, उतरौला, गोंडा, बाराबंकी होते हुए चलाया रहा था। लेकिन उतरौला में सड़क खराब होने से रोडवेज प्रशासन ने फिर से रूट बदल दिया है। अब सोनौली और गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर और दिल्ली जाने वाली बसें आजमगढ़, अकबरपुर, फैजाबाद होकर जाएंगी और इसी रास्ते से वापस आएंगी। जब तक बस्ती प्रशासन की तरफ से रास्ता नहीं खोला जाता, बसें इसी रास्ते से संचालित होंगी।

24 एसी बसें रद्द की गई 
गोरखपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, दिल्ली से चलने वाली तकरीबन 24 एसी बसों को रद्द कर दिया गया है। रविवार को दिल्ली जाने वाली दो एसी बसों को शाम पांच बजे और छह बजे आजमगढ़ के रास्ते से भेजा गया। अन्य बसें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


ट्रेनों में बढ़ी भीड़ 
बसों का रूट बदलने से सबसे ज्यादा दिक्कत बस्ती, फैजाबाद जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है। इसके चलते ट्रेनों में अचानक भीड़ गई है। पादरी बाजार के रहने वाले राजेश ने बताया कि उन्हें बहुत जरूरी काम से फैजाबाद जाना था, लेकिन साधन नहीं मिलने से उन्हें यात्रा रद्द करनी पड़ी। 
विज्ञापन


उतरौला में सड़क इतनी खराब है कि बसों का उधर से जाना संभव नहीं हो रहा है। इसलिए रूट बदलकर चलाया जा रहा है। 
- आरके मंडल, एआरएम गोरखपुर डिपो 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें