फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : शादी में कॉफी मशीन फटने से सात बाराती समेत नौ घायल

Sun, 17 Nov 2019 05:46 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर 
विज्ञापन
कॉफी मशीन फटने से घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर क्षेत्र के दुल्हापार में रविवार को आई बरात में कॉफी मशीन फटने से सात बारातियों समेत नौ लोग घायल हो गए है। घटना के बाद बरात में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों ने तत्काल घायलों को सीएचसी मलौली ले जाकर भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के दुल्हापार गांव निवासी अब्दुल गनी की बेटी की शादी खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उमरी कला गांव में तय हुई थी। रविवार को उमरी कला से बरात गई थी। बारातियों का स्वागत चल रहा था। उसी दौरान कॉफी मशीन के पास कॉफी पीने के लिए भीड़ लगी थी। 

अचानक काफी मशीन तेज आवास के साथ फट गई। जिससे पास में खड़े राशिद पुत्र रूआब अली 10 वर्ष, अशफाक पुत्र रूआब अली 12 वर्ष, आकिब पुत्र रूआब अली आठ वर्ष, मोहम्मद आजम पुत्र आलम 15 वर्ष, रेहान पुत्र अबरार उम्र छह वर्ष, सादान पुत्र मोहम्मद अफजल आठ वर्ष और अहमद रजा पुत्र शकील सात वर्ष सभी निवासी उमरी कला और अमरेंद्र 35 वर्ष निवासी पौली, कृष्ण चंद 16 वर्ष निवासी पौली घायल हो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद बारात में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों ने घायलों को तत्काल सीएचसी मलौली ले जाकर भर्ती कराया। जिसमे राशिद और अशफाक की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मलौली में भर्ती कुछ घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें