फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गलियों में घूमने वाले कुत्तों की नसबंदी करेगा नगर निगम, जल्द जारी होगा टेंडर

Mon, 16 Dec 2019 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
आवारा कुत्ते, नगर निगम - फोटो : self
विज्ञापन
नगर निगम शहर की गलियों में घूमने वाले कुत्तों की नसबंदी कराएगा। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। शहर की गलियों में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा आए दिन किसी न किसी इलाके में इन कुत्तों के लोगों को काटने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


अब नगर निगम ने इन कुत्तों की नसबंदी कराने की योजना तैयार की है। एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) तकनीक के तहत इन कुत्तों की नसबंदी की जाएगी।

यह तकनीक तीन स्तर पर काम करता है। पहला, जिस क्षेत्र से कुत्तों को पकड़ा जाता है, उन्हें वापस उन्हीं इलाकों में छोड़ दिया जाएगा। दूसरे स्तर पर इन कुत्तों के स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच की जाएगी और उचित इलाज किया जाएगा। अंतिम चरण में इनकी नसबंदी की जाएगी। इसके बाद उनको फिर से उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

पशु विशेषज्ञों के अनुसार, नसबंदी कर दिए जाने के बाद न सिर्फ उनका प्रजनन रुकेगा बल्कि उनकी आक्रामकता भी कम होगी।

कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एबीसी के तहत गलियों में घूमने वाले कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। यह काम पशुपालन विभाग के साथ मिलकर या फिर नगर निगम स्तर पर ही कराई जाएगी। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें