फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलुआताल में लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल में स्वर्ण व्यापारी से नकदी, गहने लूटे
विज्ञापन

चिलुआताल। मानीराम चिउटहा पुल के पास बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने स्वर्ण व्यापारी से 64 हजार रुपये और करीब 70 हजार के गहने लूटकर फरार हो गए। व्यापारी रामबाबू घंटाघर से बाजार कर घर लौट रहे थे। बदमाशों ने लूट से पहले व्यापारी के साथ मारपीट भी की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
कैंपियरगंज के सोनौरा बुजुर्ग निवासी रामबाबू वर्मा की सोनौरा बजुर्ग चौराहे पर ही गहनों की दुकान है। बृहस्पतिवार को वह बाजार करने शहर में आए थे। दिन में उन्हें कचहरी में भी काम था। शाम को घंटाघर से बाइक से लौट रहे थे। रात करीब ग्यारह बजे वह मानीराम से आगे चिउटहा पुल पार कर रहे थे कि उसी बीच पीछे से आई बाइक पर सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। वहीं पुल उस पार पहले से एक बाइक से दो युवक खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवारों ने उनका झोला छीन लिया। विरोध करने पर उन्होंने थप्पड़ मारे और मोबाइल फोन भी छीन लिया। पीड़ित ने राहगीर की मदद से 100 नंबर पर सूचना दी। रामबाबू ने बृहस्पतिवार की रात में ही चिलुआताल थाने पहुंच कर तहरीर दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने थाने बुलाकर पूछताछ की है। व्यापारी के बताए गए हुलिया के अनुसार पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें