गोरखपुर - 06, बस्ती - 03, आजमगढ़ - 05 और वाराणसी - 05
बस्ती मंडल की तीन सीटों पर 12 मई को चुनाव
बस्ती, संतकबीरनगर और डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) लोकसभा सीट पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे। 2014 में भाजपा ने तीनों सीटें जीती थीं। इस बार इतिहास दोहराने की चुनौती है।
पहले मगहर में हुई थी प्रधानमंत्री की रैली
लोकसभा चुनाव का एलान भले ही फरवरी में हुआ लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से ही चुनावी तैयारियों में लगे थे। उन्होंने 28 जून, 2018 को संतकबीरनगर के मगहर में रैली करके चुनावी तैयारी के संकेत दे दिए थे। संत कबीर की निर्वाण स्थली भी गए थे। इसका संदेश देश, दुनिया में गया था।
तीन और जनसभाएं प्रस्तावित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोरखपुर मंडल में तीन जनसभाएं प्रस्तावित हैं। 12 मई को बांसगांव और देवरिया लोकसभा क्षेत्र के मध्य में प्रधानमंत्री की जनसभा हो सकती है। कुशीनगर और सलेमपुर में भी जनसभा प्रस्तावित है।
बस्ती में सभा खत्म होने के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने करीब सात मिनट तक भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने चुनाव प्रचार का हाल पूछा तो कार्यकर्ताओं ने बताया कि हर जगह मोदी और कमल लड़ रहे हैं। पीएम ने गठबंधन की स्थिति के बारे में भी पूछा जिस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा को हर वर्ग का वोट मिल रहा है और इसकी बड़ी वजह बिना भेदभाव के हर वर्ग के लिए सरकार द्वारा किए गए काम और लागू की गई योजनाएं हैं।
मोदी ने पूछा कि ये फीडबैक गोरखपुर का ही है या आस-पास के दूसरे जिलों का भी तो जवाब मिला पूरे देश का। इसके बाद प्लेन की तरफ मुड़ते हुए मोदी ने विजयी भव का आशीर्वाद दिया तो सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दोहराया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने वालों में पुष्प दंत जैन, देवेंद्र पाल, अमरेश यादव, अभिषेक सिंह बिट्टू, श्रृषि त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, सत्येंद्र मिश्र, विष्णु जायसवाल मौजूद रहे।