फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पांच विषयों में सीट से कम आए आवेदन 

Fri, 13 May 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के परास्नातक कोर्स में करीब पांच विषय ऐसे हैं, जो एक बार फिर अभ्यर्थियों की बेरुखी का शिकार हुए हैं। इन विषयों में नियत सीट से कम आवेदन आए हैं, जिसके चलते इनकी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं हो सकेगी। इन विषयोें के लिए यह स्थिति कोई नई नहीं है, पिछले वर्ष भी इन्हें अभ्यर्थियों की उपेक्षा का शिकार होना पड़ा था और प्रवेश परीक्षा तक की नौबत नहीं आ सकी थी।
विज्ञापन


बाद में स्थिति यह बनी कि इन विषयों के विभागाध्यक्षों को मैनुअल प्रवेश के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अनुमति दे दी, फिर भी सीटें भरी नहीं जा सकीं। सीटों और आवेदन के आंकड़ों को देखते हुए इन विभागों की बड़ी फेकेल्टी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद प्रवेश समन्वयक ने बताया कि एमएससी रक्षा अध्ययन, सांख्यिकी, एमए प्रौढ़ शिक्षा और एमए दर्शनशास्त्र में सीटों के मुकाबले कम आवेदन आए हैं। यही नहीं एमए मंच कला जिसमें प्रवेश को लेकर कभी होड़ मची रहती थी, इस वर्ष अभ्यर्थियों का अकाल हो गया है। दर्शनशास्त्र विषय का तो कई वर्षों से यही हाल है, जहां आवेदकों को बिना परीक्षा के ही प्रवेश मिल जाता है।
विज्ञापन


सिर्फ इतना ही नहीं, प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी सीटों को भरने की कवायद चलती रहती है। सांख्यिकी विषय का भी यही हाल है। इन विषयों के विभागों के सामने यक्ष प्रश्न यह भी है कि जितने आवेदन आए हैं, वे सभी अभ्यर्थी प्रवेश लेंगे या उनमें से कुछ ने अन्य विषयों में भी आवेदन किया है? 

इन विषयों में आए आवेदनों की संख्या एमएससी सांख्यिकी  : 20 सीटों के मुकाबले 17 आवेदन  एमए सतत शिक्षा एवं प्रसार कार्य : 30 सीटों के मुकाबले 14 आवेदन एमए दर्शनशास्त्र : 60 सीटों के मुकाबले 44 आवेदन एमए रक्षा अध्ययन : 50 सीटों के मुकाबले 42 आवेदन एमए मंचकला : 30 सीटों के मुकाबले 17 आवेदन 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें