फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: मुर्गी फार्म संचालक के बेटे ने जेई पर पेट्रोल फेंक कर जलाने की कोशिश की

Tue, 15 Oct 2019 10:23 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुधारा क्षेत्र के उंचहरा कला गांव में मुर्गी फार्म के बिजली कनेक्शन की जांच करने पहुंचे जेई के ऊपर संचालक के बेटे पेट्रोल फेंक कर जलाने की कोशिश की। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना से अफरा-तफरी का माहौल कामय हो गया। बाद में बिजली निगम के कई जेई और कर्मी पहुंच गए और हंगामा खडा कर दिए। 

विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने समझा बुझा कर विद्युत कर्मियो को थाने भेजा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज देने और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

 मंगलवार को उंचहराकला गांव में बिजली निगम के जेई विजय सिंह कुशवाहा अपने सहयोगी मीटर रीडर व लाइमैन परमानंद, दिलीप, सेराज, कोमल, पप्पू, सच्चिदानंद के साथ गांव में बिजली बकाए बिल की वसूली के लिए कैंप लगाए थे।
विज्ञापन


कैंप के दौरान ही बिजली कनेक्शन की जांच करने लगे। बिजली कनेक्शन जांच के दौरान शाम पांच बजे के करीब गांव के बिकवा पुरवा पर असदुल्लाह के मुर्गी फार्म के बिजली कनेक्शन की जांच करने पहुंच गए। मुर्गी फार्म पर बिजली कनेक्शन कामर्शियल की बजाए घरेलू कनेक्शन पाया गया। जेई ने मुर्गी फार्म के संचालक के बेटे 20 वर्षीय मोहम्मद आमिर पुत्र असदुल्लाह से कामर्शियल बिजली कनेक्शन न होने की वजह जानना चाहा।
 

विज्ञापन

फार्म संचालक के बेटे के खिलाफ दुधारा थाने में तहरीर

जेई विजय सिंह कुशवाहा का आरोप है कि इस दौरान मोहम्मद आमिर भड़क गया और अपने घर गया। साथ में बिजली के कागजात और बोतल में पेट्रोल लेकर आया। आरोप है कि मोहम्मद आमिर ने उनके ऊपर पेट्रोल फेंक दिया और आग लगाने की कोशिश की। किसी तरह वह भाग कर जान बचाएं। घटना से सहयोगी कर्मी और आस-पास के लोग सकते में आ गए। लोगों ने आमिर को पकडने की कोशिश की,लेकिन वह भाग निकला।

सूचना पर क्षेत्र के और मेंहदावल सब स्टेशन से जुडे जेई और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार सहयोगी पुलिस कर्मियो के साथ मौके पर पहुचं गए और बिजली निगम के जेई और कर्मियों को समझा बुझा कर थाने भेजे,तब जाकर मामला शांत हुआ। बाद में आरोपी को पकड लिया गया। इधर थाने पहुंच कर बिजली निगम के कर्मी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

पीड़ित जेई विजय सिंह कुशवाहा की ओर से मुर्गी फार्म संचालक के बेटे के खिलाफ दुधारा थाने में तहरीर दी गई। इधर कागजात लेकर थाने पहुंची मुर्गी फार्म संचालक की पत्नी जुबैदा खातून ने बताया कि उसके बेटे मोहम्मद आमिर का मानसिंग संतुलन कुछ ठीक नहीं है। दो माह से उसकी दवा चल रही है। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित जेई की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहम्मद आमिर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने ,गाली गलौज देने और जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें