फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कॉलेजों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट

Thu, 21 Apr 2016 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
गोरखपुर। तमाम प्रयास के बाद भी गोरखपुर यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों में नकल का सिलसिला नहीं थम रहा। सचल दस्ते की धर-पकड़ में सामूहिक नकल से लेकर व्यक्तिगत नकल की रिपोर्ट अभी भी मिल रही है। पिछले सप्ताह छुट्टियों की वजह से महज दो दिन हुई परीक्षा में भी सचल दस्ते ने चार कॉलेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की रिपोर्ट की है और 45 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का इस्तेमाल करते रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन



केंद्रीय सचल दस्ते के समन्वयक डॉ. श्रीवर्धन पाठक ने बताया कि सबसे खराब स्थिति देवरिया की है, जहां पिछले से शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जब नकल की शिकायत न मिले। उन्होंने बताया कि महज दो दिन की परीक्षा के दौरान संतकबीर नगर में एक, कुशीनगर में दो और देवरिया में एक कॉलेज के खिलाफ वहां के सचल दस्ते ने सामूहिक नकल की रिपोर्ट की है। इसके अलावा देवरिया में 29, संतकबीर नगर में 11, बस्ती में तीन, गोरखपुर में दो परीक्षार्थी अनुचित साधन के साथ पकड़े गए हैं, जिनके खिलाफ रस्टीकेट की कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट यूनिवर्सिटी प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें