फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्चीस हजार के इनामी समेत पांच गिरफ्तार, 12 चोरी की बाइकें बरामद

विज्ञापन
पुलिस लाइन के सभागार में चोरी के मोटरसाइकिलो का खुलासा करते एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता,सीओ कैंट रोहन
विज्ञापन
पच्चीस हजार के इनामी समेत पांच गिरफ्तार, 12 बाइकें बरामद
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर और कैंट पुलिस ने बाइक चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 बाइकें बरामद कीं हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पच्चीस हजार का इनामी भी हैं। वह लंबे समय से फरार था।
सोमवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि छह माह से फरार चल रहे बाइक लिफ्टर कूड़ाघाट के राजकुमार उर्फ बग्गड़ और उसके दो साथियों सिकरीगंज के भैंसाबाजार निवासी विवेक विश्वकर्मा व कैं ट के विलंदपुर निवासी विवेक चौहान उर्फ विक्कू को गिरफ्तार किया गया है। कैंट पुलिस ने रविवार रात इनको मोहद्दीपुर हाइडिल कॉलोनी से पकड़ा और चोरी की सात बाइकें बरामद कीं। बरामद बाइकों में एक नहर रोड से और एक बेतियाहाता से चोरी हुई थी। एक बाइक शिवेंद्र सिह के नाम पर है। बग्गड़ पर कैंट में सात, विवेक पर तीन और विवेक चौहान पर चार केस पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

वहीं, शाहपुर पुलिस ने रविवार रात दो बजे छावनी रेलवे स्टेशन के पास से सरस्वतीपुरम निवासी आफताब आलम उर्फ शेरू व बिछिया निवासी रिंकू शेख उर्फ सुहेल को गिरफ्तार किया और पांच चोरी की बाइकें बरामद कीं। आफताब व रिंकू पर दो केस दर्ज हैं। इनके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। इनका एक साथी आकाश गौड़ फरार है। एसएसपी ने कहा कि इन सभी के खिलाफ गुंडा और गैंगेस्टर की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

बाइक मालिकों की तलाश के लिए चलेगा अभियान
पुलिस ने बीते छह महीने में 100 के करीब चोरी किए गए वाहनों को बरामद किया है, पर इनमें आधे थाने में पड़े हैं। उनके असली मालिक को पुलिस तलाश नहीं पाई है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्त ने बताया कि अभियान चलाकर बीते एक से दो साल के दौरान बरामद वाहनों के मालिक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें