फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी बोले-नागरिकता संशोधन बिल संविधान विरोधी, वापस न लिया जो 14 से जेल भरो आंदोलन

Thu, 12 Dec 2019 02:36 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक प्रति फाड़कर गुस्से का किया इजहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में नागरिकता संशोधन बिल की प्रतीकात्मक प्रति को फाड़कर अपना विरोध जताया। उन्होंने बिल को संविधान विरोधी करार देते हुए इसे जबरन थोपा हुआ बताया। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस बिल को वापस नहीं लिया गया तो 14 दिसंबर को जिला मुख्यालयों पर वे जोरदार प्रदर्शन करने के साथ ही जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि कांग्रेसी, आरएसएस के विधान को संविधान नहीं बनने देंगे। यह नागरिकता संशोधन बिल नहीं, आरएसएस की शह पर केंद्र सरकार द्वारा संविधान को कमजोर करने का प्रयास है। विरोध प्रदर्शन में पूनम मिश्रा, कुसुम पांडेय, निर्मला वर्मा, तौकीर आलम, जयंत पाठक, प्रवीण पासवान, प्रो. राम नरेश चौधरी, राजू पांडेय, हिमांशु दुबे, नुसरत अब्बासी, डॉ कुलभूषण शाही, जितेंद्र राय, जितेंद्र पांडेय, मोहम्मद रईस अहमद, नरसिंह नारायण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महारैली को लेकर किया पैदल मार्च

गोरखपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर कांग्रेसियों ने 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले भारत बचाओ महारैली को लेकर बुधवार को पैदल मार्च किया। यह पुर्दिलपुर से होते हुए विजय चौक, गणेश चौराहा, इंदिरा तिराहा, गोलघर होते हुए टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल भारतीय संविधान के मूल भावना के खिलाफ  है। भाजपा सरकार हर मुद्दे पर असफ ल है इसलिए विवादित निर्णय लेकर लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। इस दौरान प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी, नवीन सिन्हा, मदन त्रिपाठी, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, मुस्तफा अंसारी, उदयवीर सिंह, उमेश चंद्र खन्ना, बृज नारायण शर्मा, दिलीप कुमार निषाद, तौकीर आलम, अनवर हुसैन, इंद्रजीत चैधरी, तेजनरायण श्रीवास्तव, अभिजीत पाठक, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

कांग्रेसियों के बीच फिर धक्का-मुक्की
गोरखपुर। कांग्रेसियों के बीच एक बार फिर धक्का-मुक्की और तनातनी हो गई।  बुधवार को निकाले गए पैदल मार्च में फ ोटो खिंचवाने के चक्कर में युवा और पुराने कांग्रेस के नेताओं- कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई और फिर तीखी नोकझोंक हुई। इस बार एक पूर्व महानगर अध्यक्ष और युवा कांग्रेस नेता के बीच विवाद हुआ। महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि समेत अन्य नेताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें