फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, सब कुछ राख

Thu, 21 Feb 2019 02:02 AM IST
ajay Kumar गोरखपुर (ब्यूरो)
विज्ञापन
आग से नुकसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट इलाके के बेतियाहाता दक्षिणी में स्थित एक मकान और दुकान में बुधवार की सुबह आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर जैसे-तैसे काबू पाया मगर तब तक घर और दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। उधर, गृहस्वामी बेटे के इलाज को लखनऊ गए हैं। आग की खबर पाते ही वे भी लखनऊ से देर शाम वे घर पहुंचे और हालत देखकर बदहवास हो गए।
विज्ञापन


बेतियाहाता में बलराम चंद का मकान है। मकान के नीचे ही वह जनरल प्रोविजन स्टोर चलाते हैं। इसी से उनका जीवन यापन होता था। बेटे की तबीयत पिछले छह महीने से खराब हैं। दो दिन पहले बलराम पत्नी और बच्चे को लेकर लखनऊ गए थे और इसी बीच बुधवार को उनके बंद मकान में आग ने तबाही मचा दी। बुधवार को बारह बजे के करीब घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकलकर्मियों को घटना की जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घर में एक भी सामान नहीं बचा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें