40 जिलों से आई फोर्स करेगी रैली की सुरक्षा
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। प्रधानमंत्री कई स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे, वहीं पूरे रैली स्थल की चाक चौबंद व्यवस्था के लिए 40 जिले से पुलिस फोर्स मंगाई जा रही है। तीन डीआईजी, एसपी, एडिशनल एसपी, इंस्पेक्टर, दरोगा और कांस्टेबल की तैनाती की गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा रहेगी। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का सेफ हाउस भी अलग-अलग बनाया जा रहा है।
रैली से चार दिन पहले बुधवार को ही मोदी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के करीब 30 अफसर गोरखपुर पहुंच गए। शहर पहुंचने से कुछ समय पहले ही उनके आने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। प्रशासन ने उनके ठहरने और वाहन आदि का इंतजाम किया। एसपीजी अफसरों ने पहुंचने के साथ ही रैली स्थल आदि से जुड़ी तैयारियां जांचनी शुरू कर दीं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के संग भी बैठक की।