फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थियों में मौत

Sun, 03 Feb 2019 09:07 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, गोरखपुर
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के परसा पांडेय गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के राजघाट इलाके में रविवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि महेवा मंडी में दाल और तेल का कारोबार करने वाले रमेश गुप्ता का शव सूरजकुंड ओवर ब्रिज पर रेल की पटरी के नजदीक पाया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा गुप्ता के साहब गंज इलाके में स्थित घर में उसकी पत्नी सरिता (45), बेटियों पायल (15), रचना (20) और बेटे आयुष (10) के भी शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक रमेश ने भारी मात्रा में कर्ज ले रखा था जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। इसके अलावा उसे कारोबार में भी घाटा हो रहा था। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लखनऊ में जारी एक बयान में उन्होंने जिला प्रशासन को आदेश दिया है कि वह पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें