खनुआ नदी में नहाते वक्त टिकटाक बना रहे पांच युवक तेज बहाव में फंस गए। काफी प्रयास के बाद चार युवकों को तो निकाल लिया गया, लेकिन एक डूब गया। गोताखोरों ने चार घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला।
बघौचघाट के तिरमाशाहुन गांव टोला हनुमान चबूतरा के लोग जल भरने के लिए अहिरौली घाट पहुंचे थे। इस दौरान पांच युवक नदी में नहाने लगे। मोबाइल से टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान वे नदी के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे।
स्थानीय लोगों की मदद से रंजीत (19), शिवपूजन (18), विवेक (21) और शिव (20) को तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन रंजीत का बड़ा भाई आकाश (20) डूब गया। गोताखोरों को करीब चार घंटे बाद उसका शव मिला।