फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में तीन झोपड़ियों में लगी भीषण आग, तीन साल की मासूम जिंदा जली

Tue, 29 Oct 2019 04:55 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
झोपड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। सिद्धार्थनगर जिले के उसका थाना इलाके के नगवां गांव में आग लगने से एक तीन वर्षीय बच्ची के जलने से मौत हो गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। बच्ची का नाम आंशिका (3) पुत्री रामराज है। 
विज्ञापन


साजन (7) पुत्र रामराज भी आग की चपेट में आ गया। उसके दोनों हाथ कंधे से कोहनी तक जल गए हैं। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। साजन अंशिका का बड़ा भाई है।

घटना सोमवार शाम 7.30 बजे की बताई जा रही है। इसके अलावा उसी गांव के मटालू, कामराज की झोपड़ी भी जल गई। मौके पर फायर बिग्रेड की छोटी गाड़ी पहुंची है। फायर बिग्रेड की बड़ी गाड़ी भी पहुंची, लेकिन रास्ता न होने के कारण वह घटना स्थल पर नहीं पहुंच पा रही है। 
विज्ञापन


मौके पर एसओ अंजनी कुमार राय पुलिस बल और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक बच्ची का शव निकाला नहीं जा सका था। बताया जाता है कि जहां आग लगा है। उसके ठीक ऊपर बिजली का तार भी टूटकर गिरा है। 

इसके अलावा यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि दिवाली पर पटाखा जलाने से आग लगी है। फिलहाल आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान

वहीं, सिद्धार्थनगर चिल्हिया क्षेत्र कटया गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से अज्ञात जेवर पैसे और घर की सामग्री जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के बहुत मशक्कत के बाद आग पर पाई काबू पाया गया।

चिल्हिया गांव के सट्टा पश्चिम गांव ग्राम कटिया के निवासी सुनील पासवान के घर लगभग सायं 9:00 बजे आग लगी। उसके बाद लोगों ने अपने अथक प्रयास से आग पर काबू  पाया। घर में रखे जेवरात और पैसों के अलावा अनाज भी जलकर राख हो गया।

मौके पर पुलिस को सूचना दे दी गई है थाना अध्यक्ष व शंकर यादव ने कहा की मौके पर पहुंचकर की जाएगी जांच और ज्यादा से ज्यादा मदद करने का आश्वासन देते हुए परिवार वालों को अपने विश्वास में लेने का काम किया
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें