फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा जिलाध्यक्ष के घर पर पथराव, मारपीट, छह पर केस दर्ज

Mon, 11 Nov 2019 08:19 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a
विज्ञापन
बड़हलगंज इलाके के मधुपुर में रविवार की देर शाम बाइक और साइकिल के बीच टक्कर होने का विवाद दो लोगों के वर्चस्व की जंग बन गई। आरोप है कि बहसुआ गांव के प्रधान विजय कुमार व उनके समर्थकों ने घर पर पथराव किया और घरवालों के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रधान विजय कुमार निषाद, उनके भाई रमेश निषाद, पंचम निषाद, राजू समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और उतावलेपन में ऐसी घटना करना जिससे मानव जीवन को खतरा हो की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मधुपुर में दंगल का आयोजन किया गया था। शाम में दंगल खत्म होने के बाद सभी लोग जा रहे थे। इस दौरान ही पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद के चाचा रामधारी निषाद साइकिल से प्रसपा के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण यादव के आटा चक्की पर आटा लेने जा रहे थे। चक्की से चंद कदम पहले ही उनकी साइकिल और बाइक में टक्कर हो गई। 

आरोप है कि बाइक सवार रामधारी से उलझ गए। इतने में रामधारी श्याम नारायण के घर के पास पहुंच गए थे। शोर सुनकर श्याम नारायण के पिता बलदेव यादव बीच बचाव में आ गए। रिश्तेदार अंगद व विकास भी आए मगर बाइक सवारों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उधर से विजय का चचेरा भाई गुजर रहा था। उसे भी बाइक सवारों ने पीट दिया। उसने घर पर सूचना दी तो चाचा रमेश भी वहां पर आ गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान श्याम नारायण के घर पर पथराव किया गया। मौका पाकर बाइक सवार और पूर्व मंत्री के चाचा चले गए। विवाद प्रधान और श्याम नारायण के बीच हो गया और फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने श्याम नारायण के रिश्तेदार विकास यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रधान ने एकतरफा का कार्रवाई का आरोप लगाया

प्रधान विजय का कहना है कि विवाद किसी अन्य से हुआ और उनके भी भाई को मारा पीटा गया। सूचना पर घरवाले गए तो उलटे उन्हें ही एक तरफा कार्रवाई करते हुए फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव वालों ने हल्का दरोगा पर जातिगत कार्रवाई का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें