फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में डॉक्टर से भिड़े वकील 

Sun, 27 Mar 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
‌जिला अस्पताल
विज्ञापन
 जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल युवक का मेडिकल कराने आए वकीलों से डॉक्टर और कर्मचारियों से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद ओपीडी में हंगामा शुरू हो गया। हाथापाई की नौबत आने पर दूसरे वार्ड में मौैजूद डॉक्टर और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे गए। अस्पताल में मौजूद तीमारदारों और कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

कौड़ीराम का रहने वाला युवक शनिवार को मारपीट में घायल हो गया था। प्राथमिक इलाज के बाद वकील दोपहर 12 बजे युवक को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल कराने पहुंचे थे। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अनिल ने वकील से जिला अस्पताल में केवल शहरी क्षेत्र का मेडिकल होने की बात बताते हुए कौड़ीराम जाने को कह दिया। इसी बात को लेकर डॉक्टर से वकील की बहस हो गई।   फोन कर उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया। अस्पताल में सात-आठ की संख्या में पहुंचे अधिवक्ता मेडिकल के लिए डॉक्टर पर दबाव बनाने लगे। कर्मचारियों ने मामले की जानकारी सीएमओ को देने के साथ ही वकीलाें से उनकी बात कराई लेकिन वह शांत नहीं हुए। हंगामा की सूचना पर पहुंचे डॉक्टर सहनवाज ने वकीलों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें