फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ जवानों का भी वीडियो वायरल

Sun, 15 Jan 2017 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले सेना, फिर बीएसएफ के जवान का वीडियो वायरल होने से देश में छिड़ी बहस के बीच आरपीएफ जवानों ने भी अपनी परेशानियों से भरा वीडियो वायरल कर दिया है। बैरक के पास सीवर का पानी, जर्जर मकान को दर्शाता हुआ वीडियो वायरल होते ही अफसर हरकत में आ गए। हालांकि इस वीडियो में किसी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, मगर इसके वायरल होते ही जहां कुछ अफसर सफाई देने लगे वहीं कुछ ने जवानों पर सख्ती कर वीडियो को तत्काल डिलीट करा दिया।
विज्ञापन

अनुशासन के नाम पर जवानों के साथ होने वाली सख्ती उनकी जुबान बंद किए रहती है, मगर सेना के एक जवान के वीडियो वायरल करने के बाद अब अलग-अलग सेक्टर के जवान भी वीडियो वायरल कर समस्याएं उठाने लगे हैं। आरपीएफ  जवानों की ओर से जारी वीडियो में साफ  दिख रहा है कि रेलवे स्टेशन के सामने स्थित आरपीएफ  बैरक के जवान जर्जर भवन में रहने और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं। ऐसा नहीं है कि यह समस्या हालिया दिनों में गहराई है बल्कि करीब एक साल से वे इसे झेल रहे हैं। उन्होंने इसके लिए कई बार लिखित शिकायत भी की, मगर इसका समाधान नहीं हो सका। बैरक में रहते है 200 जवान आरपीएफ बैरक में करीब 200 जवान रहते हैं। वे बैरक तक जिस रास्ते से जाते हैं, वहां गंदा पानी भरा रहता है। ऐसे में साफ ड्रेस पहनकर ड्यूटी तक आना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं। बैरक की स्थिति भी बद से बदतर हो चुकी है। बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
इनसेट कई जवान हो चुके हैं घायल नाम न छापने के अनुरोध पर आरपीएफ  जवानों ने बताया कि ड्यूटी पर आते-जाते समय कई बार साथी गिर जाते हैं। चोटें भी लगती रहती हैं। रास्ते में सीवर का पानी भरा रहता है। वर्दी गंदी होना तो आम बात है। हालत कितनी खराब है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिना गाड़ी के बैरक से आप बाहर निकल ही नहीं सकते।
विज्ञापन



जवानों की शिकायतों को प्राथमिकता पर हल किया जाता है। बैरकों की मरम्मत के लिए दो महीने पहले ही आदेश दिया जा चुका है। बैरकों में साफ-सफाई, खानपान या कोई और समस्या है तो जवान बताएं, उसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

- राजाराम, चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर, एनई रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें