फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने पीटा तो छात्र ने खाया जहर, मौत

Sun, 15 Jan 2017 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षक की पिटाई से तंग आकर आठवीं के छात्र ने शुक्रवार को जहर खा लिया था। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दिल्ली के मधु विहार थाने की पुलिस ने छात्र का बयान दर्ज किया है। वहीं, पिलखुवा पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।  
विज्ञापन


मोहल्ला रमपुरा में रहने वाला कुलदीप तोमर पुत्र अशोक तोमर शहर के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठवीं का छात्र है। परिजनों के अनुसार, गत कई दिन से कुलदीप विद्यालय में पढ़ाने वाले अंग्रेजी के टीचर की पिटाई से परेशान था। इसके चलते शुक्रवार को उसने जहर खा लिया था।

आनन-फानन में परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया। रविवार दोपहर उपचार के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। पीड़ित पिता अशोक तोमर ने बताया कि टीचर की पिटाई के कारण उनका बेटा परेशान था।
विज्ञापन


दिल्ली के मधु विहार थाने की पुलिस ने छात्र के बयान दर्ज किए हैं। बयान में उसने साफ तौर पर कहा है कि वह टीचर की पिटाई से परेशान था। उधर, विद्यालय के डायरेक्टर लोकेश भारद्वाज ने बताया कि छात्र गत 11 जनवरी से विद्यालय में अनुपस्थित चल रहा था।

टीचर ने छात्र की पिटाई नहीं की है। छात्र के परिजन विद्यालय पर गलत आरोप लगा रहे हैं। वहीं, सीओ डॉ. अतुल यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें