फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए दो लुटेरे, पांच घटनाएं खुलीं

Fri, 07 Oct 2016 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में लूट की घटनाओं में पकड़े गए बदमाशों के बारे में बताते एसएसपी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
गोला में पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश आजमगढ़ और देवरिया के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने गोला में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की दो घटनाओं के अलावा आजमगढ़ के जीयनपुर में तीन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। वारदात में शामिल एक अन्य बदमाश की तलाश चल रही है।
विज्ञापन


एसएसपी रामलाल वर्मा ने बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस लाइंस में बताया कि 28 अगस्त को गोला के ककरही में स्थिति किसान सेवा पेट्रोल पंप और 11 अगस्त को बरानगर में स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने सेल्समैन पर असलहा तानकर रकम लूट ली थी। घटना के बाद मामले की छानबीन गोला पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम कर रही थी। सर्विलांस की मदद  से इस वारदात में आजमगढ़, रौनापार के काखभार निवासी रमेश पटेल, देवरिया, भलुअनी के फुलवरिया भईया निवासी पंकज सिंह के शामिल होने की जानकारी मिली। क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, दरोगा संतोष सिंह ने एसओ गोला गौरव सिंह की मदद से बुधवार की रात भर्रोंह पुलिया के पास से दोनों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में इन लोगों ने गोला क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना के अलावा आजमगढ़ के जीयनपुर में हुई लूट की तीन वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। पूछताछ में पता चला कि वारदात में रमेश का साला वीरेंद्र और एक अन्य बदमाश सहयोग करते थे। इन दोनों की तलाश चल रही है। रमेश पर लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के 11 और पंकज सिंह पर 10 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें