फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के लिए दो युवकों ने अपनी पत्नियों को घर से किया बेदखल

Sun, 26 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
उत्पीड़न - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रेमिका के फेर में पड़े युवकों ने पत्नियों को घर से निकाल दिया। प्रताड़ित करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पिपराइच और शाहपुर की रहने वाली महिलाओं ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन


पिपराइच क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति का संबंध गांव की ही एक युवती से होने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पति युवती के साथ घर छोड़कर चला गया है। ससुराल वालों ने उसे निकाल दिया है। पिपराइच थाने में शिकायत करने के बाद भी इंस्पेक्टर ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़ित ने डीआईजी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने पिपराइच पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

दूसरी घटना शाहपुर के राप्तीनगर की है। फेज फोर में रहने वाली रीना उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2000 में उनकी शादी कुशीनगर, हाटा के रहने वाले शेषमणि उपाध्याय से हुई थी। पति के साथ वह शाहपुर स्थित घर में रहती थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। महिला का आरोप है कि बच्चों की पढ़ाई का खर्च बंद करने के साथ ही पति ने प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली है। शिकायत करने पर सास और ससुर भी मदद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


रीना ने बताया कि युवती के घरवालों ने शेषमणि पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें वह जेल गए थे। जमानत पर छूटने के बाद प्रेमिका और सास-ससुर के साथ शहर के आवास पर आ गए और मकान छोड़कर बच्चों के साथ जाने का दबाव बना रहे हैं। महिला का आरोप है कि पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं लेकिन पुलिस मदद नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें