फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति 

Fri, 30 Sep 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
गोला में रामाऊ रामजानकी मंदिर का ताला तोड़कर चोर अष्टधातु और पीतल की तीन मूर्तियां चोरी कर उठा ले गए। सुबह महंत के सूचना देने पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाएड टीम के साथ पहुंची पुलिस ने छानबीन की जिसमें सुराग मिला। घटना से नाराज हियुवा कार्यकर्ताओं ने दोपहर में थाने पहुंच प्रदर्शन करने के साथ ही पर्दाफाश न होने पर फायरिंग की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के अनुसार मन्नीपुर के रामाऊ सिद्ध पीठ में रामजानकी के दो और शिव का एक मंदिर है। पीठ के महंत वासुदेव परिसर में स्थित कमरे में सोए थे। बृहस्पतिवार की रात चोर ताला तोड़कर अष्टधातु और पीतल की तीन मूर्तियां उठा ले गए। भोर में पूजा करने के लिए महंत मंदिर गेट पर पहुंचे तो गर्भ गृह खुला था। अंदर जाने पर पता चला कि राम, जानकी व लक्ष्मण की अष्टधातु की तथा हनुमान की पीतल की बेशकीमती मूर्तियां गायब हैं। मंदिर में चोरी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

खबर मिलने के बाद फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाएड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की पड़ताल में मौके पर एक पर्ची मिली जिसमें एक मोबाइल नंबर और चाभी मिला। पुलिस महंत वासुदेव के साथ ही तुर्कवलिया के रहने वाले पुजारी राम सिंहासन को लेकर थाने चली गई। मंदिर में चोरी की जानकारी के बाद हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रतन प्रकाश दुबे कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। मामले का पर्दाफाश न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। एसओ गोला गौरव सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है चोरियां . गोला कस्बा के सरयू तट स्थित रसिक बिहारी जी के मंदिर पर पूर्व पुजारी की हत्या कर अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी हुई थीं। 
विज्ञापन

. बिसरा गांव स्थित राघवेंद्र स्वामी सरकार मंदिर पर दो बार चोरी हुई है। इसमें अष्टधातु की मूर्तियां व रत्नए स्वर्ण जड़ित सामान गायब हुए हैं।
. गोला कस्बा के वार्ड संख्या छह स्थित रामजानकी मंदिर में पांच-छह वर्ष पूर्व अष्टधातु की राम जानकी व लक्ष्मण की मूर्तियां चोरी हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें