फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे हत्यारे को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा

Sat, 16 Jan 2016 01:38 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी तूलिका की हत्या में शामिल तीसरे बदमाश को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार कर लिया। उसकी लोकेशन वहां मिलने के बाद एसएसपी ने टीम भेजी थी। इस मामले में दो आरोपियों और एक व्यक्ति को शरण देने के आरोप में पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


सात जनवरी की रात विंध्यवासिनी नगर में रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी एचपी की प्रिंसिपल तूलिका की हत्या में शामिल बदमाश राजू वारदात के बाद छत्तीसगढ़ भाग गया था। मुख्य आरोपी अनवर उर्फ पिंटू, उसके मामा, दूसरे साथी सोनू उर्फ रेहान को क्राइम ब्रांच की टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। राजू की छत्तीसगढ़ में रिश्तेदारी है। उसकी लोकेशन मिलने के बाद गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को वहां भेजा था।

शुक्रवार की सुबह आरोपी को टीम ने दबोच लिया है। शनिवार की सुबह तक उसके गोरखपुर पहुंचने का अनुमान है। राजू ने ही गोलू के साथ मिलकर संजय श्रीवास्तव की हत्या की थी। वारदात के बाद वह अनवर के साथ फतेहपुर चला गया। क्राइम ब्रांच की दबिश से घबराकर वह वहां से भाग निकला था। जटाशंकर चौक के पास रहने वाला राजू कैटर्स का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें