फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट से शादी में असफल शिक्षक ने की खुदकुशी, मौत से पहले लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल

Thu, 11 May 2017 10:03 PM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने वाली स्टूडेंट से प्यार और पारिवारिक अड़ंगे की वजह शादी न होने से निराश सेंट जोसफ स्कूल के शिक्षक रोहित सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर को जान दे दी। जान देने से पहले रोहित ने व्हाट्स एप से सूचना भी वायरल की।
विज्ञापन


तीन पेज सुसाइड नोट लिखकर बताया कि लड़की और उसके परिवार वालों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। धन उगाही की, फिर भी शादी से इंकार कर दिया। जहरीला पदार्थ खाने से पहले शिक्षक ने स्टूडेंट की तमाम आपत्तिजनक फोटो भी सोशल मीडिया पर डाल दी थी। 

सहजनवां के रहने वाले रिटायर्ड लेखपाल रामजी सिंह भगत चौराहे के पास स्थित सिद्धार्थनगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। छोटा बेटा रोहित सिंह (30 साल) सेंट जोसेफ खोराबार में साइंस के शिक्षक थे।
विज्ञापन


कुछ साल पहले रोहित नौतनवां क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को ट्यूशन पढ़ाते थे। वह रोहित के घर के पास ही रहती है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद लड़की बीटेक करने बाहर चली गई लेकिन टेलीफोन पर उसकी रोहित से बातचीत होती थी।

इसी बीच रोहित ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा लेकिन पारिवारिक अड़ंगा लग गया। लड़की के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए और इसे लेकर विवाद भी हुआ। इसको लेकर रोहित तनाव में थे।

गत बुधवार को भी रोहित पढ़ाने स्कूल गए थे। कक्षा लेने के बाद निकले और देररात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे रोहित को पास के एक अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही रोहित के घर जाकर उनके कमरे की छानबीन की। पुलिस ने तीन पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें मौत की वजह लड़की और उसके मां-बाप, भाई को बताया गया है। इस मामले में अभी किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन

आपत्ति जनक फोटो सोशल मीडिया पर डाली

मौत से पहले शिक्षक ने कभी कोचिंग करने वाले स्टूडेंट को सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। पहले 150 लोगों को व्हाट्स एप के जरिये स्टूडेंट की आपत्ति जनक फोटो भेजी, फिर खुद के जान देने की सूचना वायरल की। लड़की के साथ खिंचवाई गई अपनी फोटो भी मृत शिक्षक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही लिखा कि वह और उसका परिवार धोखेबाज निकला। पैसा ऐंठने के बाद सब किनारे हो गए। मैं अकेला पड़ गया हूं, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं।

तनाव में थे रोहित
आत्महत्या से रोहित तनाव में थे। उनके बात और व्यवहार में बड़ा बदलाव देखा गया लेकिन परिजनों ने कोई दूसरी वजह जानकार मामला टाल दिया। जब रोहित ने जान दे दी, तब परिजनों को गलती का एहसास हुआ। बिलखते हुए परिजन कह रहे थे कि काश रोहित का दर्द पहले ही समझ लिया होता। साथ काम करने वाले एक शिक्षक ने बताया कि रोहित कई दिनों से गुमसुम था। उसका ज्यादातर समय अकेले गुजरता था।

दोस्तों के साथ पहली बार चाय पीया 
बुधवार को कुछ दोस्तों के साथ रोहित ने चाय पी और समोसे भी खाए। यह आश्चर्य करने वाली घटना थी। इससे पहले रोहित चाय की दुकान पर कभी नहीं रुका। सामान्य तौर पर रोजाना स्कूल से निकलते ही रोहित घर की ओर चला जाता था लेकिन उसके व्यवहार में बदलाव देखा गया था। 

सोशल मीडिया से मिली मौत की खबर
सोशल मीडिया पर संदेश पढ़ने के बाद रोहित के कई मित्र भागकर उसके घर पहुंचे लेकिन पहले ही उसकी मौत हो गई थी। इससे दोस्त निराश हो गए। सबने कहा कि रोहित ने करीब 150 लोगों को आत्महत्या की सूचना भेजी थी। इसके साथ ही एक लड़की के साथ फोटो व्हाट्स ग्रुप पर शेयर किया था। लड़की की कुछ आपत्ति जनक फोटो भी वायरल हुई हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें