फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: गोरखपुर में 157 लोग 107/116 में पाबंद, 166 लोगों को रेड कार्ड जारी

Wed, 18 Dec 2019 11:40 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोरखपुर
विज्ञापन
संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के कुछ जिलों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस जिले में मंगलवार को सतर्क दिखी। प्रशासन के मुताबिक शांति सद्भावना को कायम रखने के लिए जिले में 157 लोगों का 107/116 में पाबंद किया गया। साथ ही 166 लोगों को रेड कार्ड जारी किया गया।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पथराव, जुलूस जैसी अफवाहें फैला दीं जिसके बाद पुलिस ने एक कॉलेज के बाहर से एक युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के घरवालों को बुलाकर सख्त हिदायत देने के बाद युवक को उनके सुपुर्द किया गया। घंटाघर, रेती रोड पर भी घटनाओं की अफवाह पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो हालात सामान्य मिले।

नागरिकता संशोधन कानून का विरोध देखते हुए पुलिस दो दिन पहले से ही थानों में शांति समिति, नागरिक सुरक्षा कोर, पुलिस मित्र व संभ्रात लोगों के साथ बैठक कर रही है। कहीं पर भी अफवाह न फैले और हालात सामान्य रहे इसके लिए मंगलवार को सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां पर ज्यादा चौकस दिखी। पुलिस सोशल मीडिया पर विशेष नजर बनाए हुए है। जैसे ही सोशल मीडिया पर अफवाह वायरल हुई पुलिस वहां पहुंच गई। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने समझाया और घरवालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


‘किसी भी भारतीय को प्रभावित नहीं करेगा कानून’
गोरखपुर। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कोतवाली थाने में मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोगों के साथ भी बैठक कर उनसे अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस पब्लिक के संपर्क में है और कहीं पर कोई अफवाह न फैलने पाए इसके लिए पुलिस सक्रिय है। पुलिस ने कहा कि यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों के लिए है। इसका किसी भी भारतीय नागरिक, चाहे वो किसी धर्म, मजहब या जाति का हो, से कोई मतलब नहीं है। उन्हें यह किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं करेगा। अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें