फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनवेल एक्सप्रेस में आठ लाख की चोरी

Sat, 11 Mar 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन के लगेज कंपार्टमेंट की छत को यूं काटा गया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुंबई से चली पनवेल एक्सप्रेस से आठ लाख के सामान चोरी हो गए। व्यापारियों के सामान से भरे लगेज कंपार्टमेंट को चोरों ने बीच रास्ते में ही खाली कर दिया। गोरखपुर जंक्शन पर सामान लेने पहुंचे कोरियर संचालक ने कंपार्टमेंट खाली देखा तो उसके होश उड़ गए। तत्काल आरपीएफ और रेलवे अफसरों को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों ने लगेज कंपार्टमेंट को कई जगह से काट दिया था।
विज्ञापन


गोरखनाथ इलाके के विकासनगर के कोरियर संचालक दिनेश दुबे ने मुंबई से कई व्यापारियों के सामानों की बुकिंग की थी। मुंबई में इंजन के पास ही लगेज कंपार्टमेंट लगाया गया था, जिसमें सभी सामान रखे हुए थे, मगर गोरखपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में चोरों ने इसे खाली कर दिया। ट्रेन गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर आकर रुकी। दिनेश सामान लेने वहां पहुंचे तो बोगी का हाल देखकर भौचक्के रह गए। कंपार्टमेंट पूरी तरह से खाली था और उसकी छत कटी हुई थी। बगल वाली बोगी में ट्वायलेट की छत भी काटी गई थी।

आशंका जताई जा रही है कि चोर वहीं से लगेज कंपार्टमेंट तक पहुंचे और छत काटकर अंदर दाखिल हुए। चोरी की भनक गार्ड या सुरक्षाकर्मियों को नहीं हो सकी। कोरियर संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें