फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने युवक को पीटा

Fri, 21 Apr 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाई की आत्महत्या के लिए एक युवक को दोषी ठहराकर दो बहनों ने यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार को उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान परिसर में भीड़ जुट गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने युवक और छात्राओं को हिरासत में ले लिया। थाने लाने पर दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। तीनों ही बेलीपार के पिछौड़ा गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


17 मार्च को पिछौड़ा गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। घरवालों ने भी तब पुलिस में कोई शिकायत नहीं की थी। हालांकि दबी जुबान से सभी गांव के ही उसके एक दोस्त पर आरोप लगा रहे थे कि उसी की वजह से युवक ने आत्महत्या की है। बृहस्पतिवार को युवक की दोनों बहने परीक्षा देकर निकल रही थीं। वहां उन्होंने बहन को परीक्षा दिलाने आए युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

मारपीट होती देखकर वहां भीड़ एकत्र हो गई। कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था। पहले तो लोगों ने छेड़खानी का मामला समझा, लेकिन बाद में लोगों को आपसी विवाद का पता चला। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर सभी को थाने लाया गया था, लेकिन दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें