फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा एस्टेट में पानी के संकट पर हंगामा

Sun, 09 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कटने से पानी की भारी किल्लत होने पर खफा सहारा एस्टेट में रहने वाले सैकड़ाें लोगों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने मामले की डीएम सन्ध्या तिवारी से भी शिकायत की। डीएम के हस्तक्षेप करने के बाद शाम को बिजली विभाग ने कनेक्शन जोड़ दिया। इसके बाद वहां स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन


दरअसल 19 लाख रुपये के बकाए पर बिजली विभाग ने सहारा एस्टेट के ट्यूबवेल का शुक्रवार को बिजली कनेक्शन काट दिया था। टंकी में जो पानी था उससे शनिवार की सुबह 10 बजे तक तो लोगों का काम चलता रहा मगर उसके बाद किल्लत शुरू हो गई। आलम यह रहा कि तमाम लोग नहा नहीं सके तो कई घरों में खाना तक नहीं बन सका। कई जरूरी दैनिक कामों के लिए तमाम परिवार के लोगों को शहर में स्थित अपने दोस्त या रिश्तेदारों के घर जाना पड़ गया। स्थिति जब गंभीर हो गई तो लोगों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने कैंपस में स्थित ट्यूबवेल के पास पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने सोसाइटी, बिजली विभाग और प्रशासनिक अमले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसी बीच कुछ लोगों ने डीएम से भी शिकायत कर दी। डीएम के कहने पर एएसडीएम अमरेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे तो उन्होंने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। वार्ता के दौरान कालोनी के कई लोगाें ने सहारा एस्टेट की देख-रेख करने के लिए बनी सोसाइटी के अध्यक्ष समेत दूसरे पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था वे सोसाइटी को समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं मगर उन्होंने उसे विभाग में नहीं जमा किया। यही नहीं शादी-विवाह में कन्वेंशन हाल व पार्क की बुकिंग से भी अच्छी आय होती है लेकिन सोसाइटी ने उस रकम का कभी कालोनी के विकास में इस्तेमाल नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें