फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपराइच रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान हंगामा 

Wed, 09 Nov 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पिपराइच रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग को लेकर हंगामा हुआ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पिपराइच रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को टिकट चेकिंग के दौरान बवाल हो गया। एक फौजी और जांच दल के बीच कहासुनी चंद मिनटों में हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि फौजी के समर्थन में लोगों ने मजिस्ट्रेट जांच दल के चालक को पीट दिया। उधर, फौजी ने जांच दल पर बदसलूकी व अपमान करने का आरोप लगाया है। दोनों के विवाद में पैसेंजर ट्रेन 10 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पिपराइच रेलवे स्टेशन पर नरकटियागंज जा रही सवारी गाड़ी की चेकिंग करने मजिस्ट्रेट की टीम पहुंची थी। टीम ने इस दौरान एक लड़की से टिकट मांगा तो कहासुनी हो गई। साथ में यात्रा कर रहे फौजी और कुशीनगर, खड्डा के बसडीला के सुधीर दुबे टीम से भिड़ गए। थोड़ी ही देर में बात बहुत बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सचल दल से विवाद होता देख आरपीएफ जवान भी मौके पर पहुंच गए। फौजी की आरपीएफ वालों से भी विवाद हो गया। इस दौरान सचल दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई यात्री फौजी के पक्ष में आ गए और जांच दल के बस चालक दीपनरायन की पिटाई कर दी। घंटे भर बाद पहुंची पिपराइच पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें