फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइल न मिलने पर नाराज हुए आरपीएफ डीजी

Thu, 04 Feb 2016 01:53 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय दौरे पर आए आरपीएफ के महानिदेशक सुरक्षा बिंदुओं पर बनी फाइल न मिलने से खासे नाराज हुए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरपीएफ की छवि में काफी सुधार हुआ है, ऐसे में छोटी-छोटी गलतियों पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


आरपीएफ के महानिदेशक राजीव रंजन वर्मा बुधवार दोपहर 12 बजे आरपीएफ की द्वितीय वाहिनी रजही कैंप पहुंचे। सुरक्षा बल के जवानों ने यहां उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया। इसके बाद डीजी ने शस्त्रागार, गार्ड पोस्ट, बैरक, शौचालय, प्रशिक्षण कक्ष, रसोई घर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मिली कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। गार्ड पोस्ट के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा में कमी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए सतर्क किया। डीजी ने अपने पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए सुरक्षा बिंदुओं की फाइल नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद वह रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के साथ सुरक्षा सम्मेलन में पहुंचे।

इस दौरान जवानों, निरीक्षकों एवं बल के अन्य कर्मियों ने कार्यों के दौरान आने वाली अपनी परेशानियों, सेवा संबंधी कठिनाइयों, पदोन्नति के मामलों, मनचाही पोस्टिंग, उच्च कोटि के वर्दी की आपूर्ति, जवानों के परिवहन सुविधा आदि दिक्कतों से महानिदेशक को अवगत कराया। जवानों को संबोधित करते हुए डीजी राजीव रंजन वर्मा ने कहा कि आरपीएफ की छवि में लगातार सुधार हो रहा है। आम जनता रेलवे सुरक्षा बल के कार्यों की खुलकर सराहना कर रही है। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड, आरपीएफ के डीआइजी बीबी मिश्रा, मुख्य सुरक्षा आयुक्त एसके सिंह अपर मुख्य सुरक्षा आयुक्त, विजय खातरकर, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर एवं कमाडिंग ऑफिसर द्वितीय वाहिनी सहारिष सिद्दकी समेत रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


व्यायामशाला का किया उद्घाटन
महानिदेशकने निरीक्षण के दौरान परिसर में बने व्यायामशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि व्यायाम करने से स्वस्थ रहने के साथ ही ड्यूटी पर अनुशासन बरतने में मदद मिलती है। इसके बाद डीजी और अन्य अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण भी किया। डीजी गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें