फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों के पास एक लाख रुपये का गुटका मिला

Wed, 22 Jun 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एसएसपी ने लूट की घटना का पर्दाफाश किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाइवे पर ट्रक को लूटने वाले बदमाशों के पास से पुलिस को एक लाख रुपये का गुटका मिला है। गोंडा, मुजफ्फरनगर और शाहपुर के रहने वाले बदमाशों ने 31 मई की रात फोरलेन पर दो चालकों की पिटाई करके ट्रक लूट लिया था। 10 मार्च की रात विष्णु ढाबा के पास हार्डवेयर की दुकान में हुई डकैती की घटना को भी इन्होंने ही अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में मंगलवार की दोपहर प्रेस वार्ता कर ये जानकारी एसएसपी रामलाल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद, ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट एजेंसी के दो ट्रक सिलीगुड़ी और गुवाहाटी माल की डिलिवरी करने गए थे। एक ट्रक के चालक रायबरेली के लालगंज निवासी बृजेश सिंह ने गुटका कंपनी से दिल्ली गुटका पहुंचाने के लिए माल लोड किया था। दूसरे ट्रक के चालक अमेठी निवासी रणजीत सिंह और उसके बेटे वीरभद्र ने अपने ट्रक पर कबाड़ लादा था। बिहार में पहुंचने से पहले दोनों एक साथ हो गए थे।

लौटते समय 31 मई की रात बदमाशों ने खोराबार में फोरलेन पर जगदीशपुर चौकी के पास दोनों ट्रक चालकों को रोक 14 हजार रुपये के साथ ही गुटका लदा ट्रक लूट लिया था। गुटका लदा ट्रक पुलिस को सोनबरसा के पास मिला, लेकिन उसमें रखा आधा सामान गायब था। ेसोमवार की रात एसओ खोराबार रामअशीष यादव ने स्वॉट टीम के साथ कोनी तिराहे पर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर एक लाख रुपये कीमत का तीन कार्टून गुटका (रजनीगंधा) और 7500 रुपये मिले।
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों की पहचान सीतामढ़ी के रहने वाले सुशील कुमार शर्मा, गोंडा तरबगंज के रहने वाले पवन मिश्रा और राप्तीनगर निवासी संजय तिवारी के रूप में हुई। बुलंदशहर के रहने वाले गैंग लीडर और उसके साथियों की तलाश चल रही है। शाम को पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिए गए। 

 नेपाल बार्डर पर बनाया है गोदाम 
बदमाशों ने नेपाल बार्डर पर सीतामढ़ी के पास गोदाम बनाया है। हाईवे पर लूट करने के बाद डीसीएम से सामान गोदाम पर पहुंचाते हैं। पकड़ा गया बदमाश सुशील शर्मा नेपाल में सामान बेंचने के बाद सबके पास हिस्सा पहुंचाता है। बुलंदशहर का रहने वाला सुशील उर्फ डॉक्टर गैंग का लीडर है। योजना बनाने के बाद डीसीएम लेकर साथियों के साथ हाइवे पर लूट करता है। इस गैंग में मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर के अलावा बिहार के कई बदमाश शामिल है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसओ खोराबार ने बताया कि जेल भेजे गए सुशील और संजय आपस में रिश्तेदार है। गोंडा का रहने वाला पवन मिश्रा ट्रक चालक है। फैजाबाद में बदमाशों के साथ ट्रक लूटने के बाद इस गैंग के संपर्क में आया तबसे इनके साथ घूमता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें