फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर नगदी, जेवर चोरी 

Wed, 22 Jun 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
चोरी के बाद ‌ब‌िखरा सामान
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ सैयदनगर में चोरों ने नजमा के घर के दरवाजे को तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी और सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सहरी के लिए जागने पर चोरी का पता चला तो नजमा ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। नजमा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्दी ही चोरों का पकड़ने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

कस्बा निवासी नजमा पत्नी मरहूम इस्लाम मेहनत मजदूर कर परिवार का पेट पालती है। उसने पाई पाई जोड़ कर आठ हजार रुपये नकदी जमा किए थे। यही नहीं करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने बनवा रखे थे। उसने यह सब सामान घर में बक्से में रखा था। रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य छत पर सोने चले गए जबकि नजमा आंगन में सोयी थी। आधी रात के बाद चोर घर के पिछले दरवाजे को तोड़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने बक्से में रखा नकदी और गहने लेकर चलते बने। चोरी की मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मौका मुआयना के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
वहीं नगर सहित आसपास के इलाकों में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग दहशत मे हैं। तीन माह के भीतर चोरी की आधा दर्जन  घटनाएं हो चुकी है। वहीं पुलिस एक मामले का भी खुलासा नहीं कर पायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें