फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची से हैवानियत की

Mon, 27 Feb 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में तीन साल की बच्ची के साथ फिर हैवानियत का मामला सामने आया है। उरुवा इलाके में घर में खेल रही बच्ची के साथ पड़ोस के ही किशोर ने मुंह काला किया है। बच्ची की चीख सुनकर घरवाले पहुंचे तो वह भागने लगा मगर लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उधर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना शनिवार रात की है। कुईं बाजार प्रतिनिधि के अनुसार उरुवा थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई तीन साल की बच्ची घर में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला किशोर घर में घुस गया। खेलाने के बहाने घर में घुसे किशोर की सोच से अंजान घरवाले घर के बाहर अपना काम निपटा रहे थे। इस दौरान बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। शोर सुनकर घरवाले अंदर की ओर भागे। घर में खून से लथपथ बच्ची को देखने के बाद सभी के होश उड़ गए। आरोपी भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। रविवार की सुबह डॉक्टर ने बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। यहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें