फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सरसों तेल की फैक्ट्री पर छापा 

Fri, 25 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नकली तेल के गोदाम पर पुलिस ने छापा मारा। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
साहबगंज में नकली सरसों तेल के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर 800 लीटर नकली तेल बरामद किया। इस दौरान कई नामी कंपनियों के रैपर, बोतल भी मिले। फैक्ट्री किराए के एक मकान में चल रही थी। पुलिस की सूचना के बाद पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने तेल के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं पुलिस फरार हुए फैक्ट्री मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को साहबगंज, पटेश्वरी बाजार में नकली खाद्य तेल की फैक्ट्री चलाए जाने की सूचना मिली थी। बताया गया कि कानपुर का रहने वाला सुनील अग्रहरि बड़े ब्रांड के रैपर का इस्तेमाल कर धंधा कर रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसपी सिटी हेमराज मीणा की अगुवाई में छापेमारी की। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने निजामपुर में भी किराए का मकान ले रखा था, जिसका इस्तेमाल वह गोदाम की तरह करता था। वह शादी-विवाह या तेल की अधिक खपत करने वाली बड़ी दुकानों से संपर्क करता था और सस्ते दाम पर नकली तेल मुहैया कराता था।

छापेमारी में फॉर्च्यून, बैल कोल्हू, चक्र आदि ब्रांडेड तेल कंपनियों के बोतल, डिब्बे, पाम ऑयल के डिब्बे और पैकेट के अलावा इन कंपनियों के रैपर भी काफी मात्रा में मिले। पुलिस के अनुसार इन बोतलों और रैपरों का इस्तेमाल नकली तेल को असली दिखाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने सैकड़ों लीटर नकली खाद्य तेल के अलावा तेल बनाने के उपकरण और उसमें मिलाया जाने वाला केमिकल भी बरामद किया है। सूचना पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें