फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, एक की मौत

Sun, 20 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
कैंपियरगंज इलाके के बादशाहपुर में बच्चों के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घर में घुसकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक शख्स की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के रामदवन और रामा के परिवार के बच्चों में दस दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार शाम करीब सात बजे रामदवन, रामकृष्ण, वीरेंद्र, प्रदीप और अवधेश लाठी-डंडे के साथ रामा पासवान के घर में घुस गए और पूरे परिवार की पिटाई कर दी। इसमें रामा पासवान (55), पत्नी भानमती (50), पुत्र राजू (30), पुत्र राजेंद्र उर्फ  लोहा (25), बहु जंतीरा देवी (25) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी कैंपियरगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट लगे होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद रामा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं जंतीरा की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के भाई लालचंद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें