फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना जांचेंगे डायल-100 गाड़ियों की मूवमेंट

Tue, 22 Nov 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी-100
विज्ञापन
सोमवारी जाम को देखने निकले आईजी मोहित अग्रवाल ने यातायात व्यवस्था के साथ ही कंट्रोल रूम, गोरखनाथ मंदिर, एयरफोर्स का निरीक्षण किया। आईजी ने बताया कि कंट्रोल रूम में सिस्टम पूरी तरह से काम करने लगा है। जो भी तकनीकी दिक्कतें आई थीं, वे दूर हो चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रभारी, नोडल अफसर और एक एएसपी को रोजाना ही गाड़ियों के मूवमेंट जांचने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


तीनों ही अफसर को रोजाना पांच-पांच गाड़ियों की जांच करनी होगी। उनके मूवमेंट के साथ ही आने वाली तकनीकी दिक्कतों पर भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कमी और उपलब्धि दोनों स्तर पर जांच के आधार पर ही सुधार किया जाएगा। आईजी ने बताया कि डायल-100 गाड़ियों की दो स्तर पर निगरानी की जा रही है। लखनऊ से मॉनीटरिंग के अलावा जिला स्तर पर भी जीपीएस पूरी तरह से काम करने लगा है, जिससे निगरानी होगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान तय जगहों पर यातायात पुलिस ड्यूटी करती मिली है और इस दौरान कहीं भी जाम नहीं मिला है। मोर्चा पर तैनात जवानों की होगी ट्रेनिंग गोरखनाथ मंदिर और एयरफोर्स का बीते दिनों निरीक्षण के बाद आईजी ने मोर्चा बनाए जाने का आदेश दिया था। सोमवार को दोबारा आईजी ने दिए गए आदेशों की हकीकत जानी। आईजी ने बताया कि दोनों ही जगहों पर मोर्चा तो बना लिया गया है मगर वह दिखाई नहीं दे रहा है। इसके लिए उसे सेना के तरह रंगे जाने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही मोर्चा को कैसे संभाला जाएगा इसकी पूरी जानकारी ड्यूटी कर रहे जवानों को नहीं है। इसके लिए ट्रेनिंग कराने का आदेश दिया गया है। जल्द ही इन्हें ट्रेंड किया जाए ताकि आपात स्थिति में यह मोर्चा संभाल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें