फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों पर हमला कर लूटी रकम 

Thu, 27 Oct 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
मोतीराम अड्डा, रामनगर कड़जहां में बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालकों पर हमला कर 42 हजार रुपये लूट फोरलेन की तरफ फरार हो गए। भोर में खजनी स्थित पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने ट्रक चालक पर हमला कर लूट का प्रयास किया। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बदमाश फरार हो गए। स्थानीय पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


झंगहा के मोतीराम अड्डा में रॉयल एकेडमी के पास रात 12 बजे खड़े ट्रक के चालक पर हमला कर दिया। खलीलाबाद के रहने वाले ट्रक चालक बाढू पर तमंचा तान तलाशी लेकर उसकी जेब से 22 हजार रुपये छीन लिए। वारदात के बाद वह रामनगर कड़जहां की तरफ निकल गए। रामनगर कड़जहां में उत्तराखंड से गेहूं की बीच लेकर आए चालक भवानी और उनके भतीजे कामिल पर तमंचा तान जेब में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी ट्रक चालकों ने फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को दी। 

भोर में करीब तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने खजनी के बरडाड में सीमेंट लदा ट्रक लेकर खड़े परतावल के रहने वाले ट्रक चालक सुग्रीव निषाद को नीचे उतारकर पीटने लगे। रास्ते से गुजर रहे लोगों के पूछने पर बाइक में टक्कर मारकर भागने की बात कहने लगे। सुग्रीव ने विरोध किया तो तमंचे के बट से हमला कर सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर सड़क पर दौड़ने निकले युवक ट्रक की ओर बढ़े तो बदमाश खजनी की कस्बे की तरफ फरार हो गए। घायल सुग्रीव को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक ने बताया कि बदमाशों ने तलाशी में रुपये न मिलने पर हमला किया था। क्राइम ब्रांच के साथ ही स्थानीय पुलिस बदमाशों के बारे में छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें